श्री नारायण मान फाउंडेशन का प्रथम विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
150 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में मंगलवार को मुख्य बाजार में स्थित हरि सिंह जी की कोटडी में श्री नारायण मान फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वर्गीय मान सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l रक्तदान सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया l रक्तदान करने के लिए युवाओं में जोश और जज्बा देखने को मिला रक्तदान शिविर में आयोजनकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से लेकर शाम तक होने वाले रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया जो पचलंगी गांव में अपने आप में एक अनूठी पहल मानी जा रही है l इस दौरान जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सांचौरा, पचलंगी के युवा नेता राकेश मीणा, भंवर सिंह शेखावत ,नरेंद्र मारवाल,विनोद जोशी, विश्व प्रताप सिंह ,विजय टेलर ,समाजसेवी अशोक दास स्वामी, ललित शर्मा, पुष्कर सिंह सुरपुरा, सिराज खान सहित कई लोग मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ