सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय गांधी चौक में आज एचएफसीएल लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अपने सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति अपने ईमानदार प्रयासों का प्रतिपादन करते हुए एक्जिकामॅ मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण समारोह रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा सुषमा पिंचा, एचएफसीएल समूह सचिव मनोज बैद, सीएसआर एचएफसीएल लिमिटेड उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू चंद्रा थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रवासी भामाशाह महेंद्र कुमार नाहटा का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा निरंतर अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्य का निर्वहन किया जा रहा है। क्षेत्र के शहरी व दूरदराज के ग्राम वासियों को बुनियादी चिकित्सा उपलब्ध करवाना मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण है।
समूह द्वारा इससे पूर्व में भी क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से मोबाइल मेडिकल यूनिट का सफल संचालन कर आमजन को बुनियादी चिकित्सा मुहैया करवाई जा रही है। इसके साथ ही राजकीय बालिका विद्यालय में सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की गई एवं आमजन को स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए आरओ एंड युवी से लैस 3 सार्वजनिक जल ग्रह लगवाए।
इस मौके पर अतिथियों ने विधिवत पूजा व हरी झंडी दिखाकर आमजन की बुनियादी चिकित्सा के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में बेसिकली जांच एवं चिकित्सा से संबंधित तमाम सुविधाएं मौजूद है। कार्यक्रम के पश्चात समूह सचिव मनोज बैद ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया वहीं कार्यक्रम के लिए मंच प्रबंधन एवं सफल संचालन दिनेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
इस दौरान कांग्रेस पार्षद राजेश पारीक, हंसराज सिद्ध, रिजवान सैयद, आसिफ खोकर, बसीर खोखर, मदन सिंह निर्माण, नवाब खां ठेकेदार सहित कांग्रेस के अनेक पार्षद व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ