Type Here to Get Search Results !

कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल तोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने बाबत

 




 चूरू के कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। संस्थान के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को धौलपुर के गुलाब बाग चौराहा पर तीन यातायात पुलिसकर्मी, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से अपने ड्यूटी करते समय धौलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत ओ ए नरेश सिंह परमार के पुत्र का बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए का चालान किया जाने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में वर्षों से कुंडली मारकर जमे बाबूजी को इतना नागवार गुजरा कि वे और उनके साथी गौरव शर्मा अपनी ड्यूटी छोड़कर सीधे इन तीनों पुलिसकर्मियों के पास जाकर अत्यंत अभद्रता एवं गाली गलौज करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थापित होने का रौब दिखाते हुए दुसरे बाबूओं को भी अनावश्यक धरना प्रदर्शन कर कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी तथा जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर पर दबाव बनाकर कर्तव्य निर्वहन करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को बिना किसी जांच के ही लाइन हाजिर करने पर मजबूर कर दिया गया। इस घटना से प्रदेश के पुलिस कर्मियों का मनोबल टूटा है और इससे प्रदेश में पुलिस मुलाजमान में भारी रोष व्याप्त है। आपसे अनुरोध है कि कर्तव्य निवर्हन कर रहे पुलिसकर्मियों को पुनः पदस्थापित कर उनके मनोबल बढ़ाया जावे एवं जिला कलेक्टर धौलपुर से काफी वर्षों से एक ही कार्यालय में जमा बेईमान बाबू को तुरंत अन्य कार्यालयों में स्थानांतरित एवं इस प्रकार से अपने कार्य दिवस में अपने कार्यालय का परित्याग बिना किसी अनुमति के करने पर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनहीनता बाबत कार्यवाही करें। इस अवसर पर भंवर सिंह पड़िहार, गोवर्धन राज, किशोर सिंह, गोपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा,  तुलछीराम, गुलाब सिंह व याकूब खा आदि नर एडीएम को ज्ञापन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ