जिला स्तरीय कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
चूरू जिला कुश्ती संघ की ओर से निरंकारी चिल्ड्रन उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जिले से आए पहलवानों ने जीत के लिए अपना दमखम दिखाया । सब जूनियर फ्री स्टाइल 45 किलो में बलदेव सारण, 65 किलो में रामस्वरूप पाबूसर, 71 किलो में ऋषभ पूनिया राजगढ़, 80 किलो में राहुल राजगढ़ विजेता रहे। जूनियर फ्री स्टाइल 67 किलो में सुभाष हमुसर, 61 किलो में परमेश्वरलाल पाबूसर, 65 किलो में रामस्वरूप पाबूसर, 70 किलो में मुकेश जाट, 74 किलो में मोहित जाट, 79 किलो में दिलीप हामुसर, 86 किलो में तेजपाल विजेता रहे। इसी प्रकार गरिको कुश्ती में 55 किलो में सुरेश, 63 किलो में उमेद सारण जैसासर, 67 किलो में सुरेंद्र गिला, 60 किलो में मोनू पुनिया, विजेता रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य रतीराम पूनिया, चूरू जिला कुश्ती संघ के सचिव मामराज चाहर व प्रतियोगिता प्रभारी रामलाल जाखड़ ने बधाई दी एवं स्टेट में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। निर्णायक की भूमिका कमलसिंह रुपलीसर, रामप्रसाद सारण, रोहिताश पुनिया, रुकमणी मेघवाल ने निभाई ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ