Type Here to Get Search Results !

किशोरपुरा में भी हुआ इंस्पेक्टर देवी सिंह का यादगार स्वागत





सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /चंंवरा

शनिवार को इंस्पेक्टर देवी सिंह शेखावत का चंवरा चोकी के बाद किशोरपुरा में भी प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा एवं सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा फूल माला एवं मोमेंटो देकर  भव्य स्वागत किया गया।  जिसके बाद  भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवी सिंह ने बाबा औघड़ पीर पूर्णनाथ योगी कुलकंडा धाम नारायणपुर को नमन करते हुए कहा कि मैंने गुढ़ा गोड़जी एसएचओ रहते हुए थाने में आने वाले हर परिवादी की फरियाद सुनने और उसकी पीड़ा को दूर करने का प्रयास किया है। फिर भी जाने अनजाने में मुझसे कोई चूक हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। गुढा क्षेत्र के लोगों ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया उसका मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। इस मोके पर प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा,श्रवण जी बैद्य, सतपाल सिंह गुड़ा, विजेंद्र सिंह गुढ़ा, पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, किशोर सिंह चंवरा,  गुढा़ तहसील के कांग्रेस पीओसी प्रभारी राजेश खटाणा, लीला भोपा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह नरूका,जेपी खटाणा, युवा नेता सुमेर लमोड, सुदर्शन सिंह शेखावत,रविन्द्र सिंह पोंख,अजीत सिंह, नंदूसिंह गुड़ा, एएसआई विजेंद्र सिंह,एएसआई कैलाश सिंह, एएसआई श्यामलाल, पवन घुमरिया, अनिल झाझड़िया, हरेंद्र, संजय जैफ, विकास जैफ, जयपाल सिंह, सुधीर मीणा किशोरपुरा,पूर्व सरपंच घासीराम सैनी,चंदन सिह,पंकज मीणा,विधाधर बिछवाल,रामकुमार सिंह,संपत सिंह नेवरी,बाबूलाल मेघवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ