सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवम शहीद दिवस के अवसर पर शांति मार्च निकाला गया l उदयपुरवाटी कस्बे में उपखंड स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में शहीद दिवस का आयोजन किया गया l शांति मार्च से पूर्व रैली को हरी झंडी दिखाकर एसडीएम राम सिंह राजावत, तहसीलदार सुभाष स्वामी, उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश कुमार भूपेश एवं गांधी जीवन दर्शन समिति के अध्यक्ष डॉ मुकेश बागड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया l रैली का आयोजन उपखंड कार्यालय से लेकर के बाजार में एवं हॉस्पिटल के सामने से निकाला गया साथ ही गांधीजी के जीवन के प्रेरणादायक संदेश दिए गए एवं कोरोना से बचाव के संदेश दिए गए l इस अवसर पर ब्लॉक आशाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तहसील स्टाफ स्काउट गाइड के बच्चे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ