चूरू । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय, चूरू के तत्वाधान में अनुसुचित जाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्काउट व गाइड में किया जा रहा है। सीओ स्काउट महीपाल सिंह तँवर ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अन्य शहीदों को पुष्पांजली देकर नमन किया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी के रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव जन तो तेने कहिये, जय बोलो सत् धर्मों की आदि भजनों का गायन स्काउट गाइड के द्वारा किया गया। बीकानेर की सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयष लोढ़ा ने स्काउट गाइड से गांधी के आदर्शों एवं सिद्धान्तों को जीवन में अपनाने का आह्वान कर समाज के जरूरतमंद लोगो की सेवा करने पर बल दिया। आज शिविर के पांचवंे दिन ड्रिल व मार्चपास्ट के अभ्यास से हुआ। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर संभागियो द्वारा सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक खुला सत्र का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान विभिन्न स्काउट कौशल जैसे पायोनियरिंग, फर्स्ट एड, मैपिंग, एस्टीमेशन, सिगनेलिंग, स्काउट आन्दोलन का इतिहास, परिभाषा, उद्देष्य, सिद्धान्त आदि विषयों का श्री सत्यनारायण स्वामी, सत्यवीर सिंह बागोत, मुरलीधर शर्मा, विमल कुमार शर्मा, अमर सिंह एवं पार्वती कस्वां आदि दक्ष प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ स्काउट द्वारा अपने क्षेत्र में समाज सेवा व सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिये तैयार किया जा रहा हैै। आज षिविर के पाँचवे दिवस का आगाज प्रातः काल ड्रिल व मार्चपास्ट के अभ्यास से हुआ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ