Type Here to Get Search Results !

भजनों की झड़ी, श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

रविवारीय श्याम कीर्तन में लगी भजनों की झड़ी, श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु


सरदारशहर। स्थानीय बीकानेर रोड स्थित सतु कॉलोनी नंबर 2 में काली माता मंदिर के पास मोहनलाल देवेंद्र कुमार सैनी अकाउंटेंट के आवास पर श्री श्याम आदर्श भक्त मंडल द्वारा ताली कीर्तन का आयोजन रखा गया। इस दौरान श्याम भक्तों ने बाबा की ज्योत जलाकर बाबा श्याम का गुणगान किया। श्याम भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कीर्तन में अनेक श्याम भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति देकर दरबार में हाजिरी लगाई व प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुये कीर्तन में शाम 6:00 बजे तक भजनों की गंगा बही। कीर्तन में मोहल्ले की महिलाओं सहित अनेक श्याम भक्तों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ