पांडीया परिवार ने तनोट धर्मशाला मे किए कम्बल भेंट, आर्मी अधिकारियों ने किया आभार व्यक्त
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडिया परिवार द्वारा रविवार को तनोट माता मंदिर धर्मशाला जैसलमेर मे इक्कीस बैलंकिट (कम्बल)भेट किए गए। इस संदर्भ में पांडिया परिवार ने जानकारी देते हुए बताया की जनवरी माह मे हर बर्ष उनका परिवार तनोट माता जैसलमेर दर्शन करने आते है। हमारी जानकारी के अनुसार यहां बने गैस्ट हाउस और धर्मशाला में दिसंबर व जनवरी माह मे हजारो लोग दर्शन करने आते है जिनके ठहरने की पुरी व्यवस्था आर्मी की तरफ से की जाती है जिसे देखते हुए हमने इस परिसर मे इक्कीस कम्बल भेट किए है। उक्त सहयोग के लिए लिए मेजर मनविन्दर सिह,मन्दिर इंचार्ज रामकरन सिह सहित बी.एस.एफ.के जवानो ने पांडिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ