Type Here to Get Search Results !

सराहनीय सेवाओं के लिए प्रबंधक श्यामलाल का अभिनंदन

 




चूरू, । बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के घांघू शाखा कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक श्यामलाल का उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।



पूर्व पंच जाफर खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सहायक विधि परामर्शी धर्मपाल शर्मा ने कहा कि प्रबंधक श्यामलाल अपनी उललेखनीय सेवाओं के लिए याद आएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग का बहुत महत्व है और लोगों को बैंकिग को लेकर बेहद जागरूक होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में इतनी जागरुकता नहीं रह पाती है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले बैंकर्स के सामने खास चुनौती रहती है। प्रबंधक श्यामलाल ने इस चुनौती का बेहतर ढंग से सामना किया और अपने कर्तव्यों का जोरदार निर्वहन किया।

शाखा प्रबंधक मुकेश चाहर, राजेश कुमार, कीर्ति पारीक, कन्हैयालाल शर्मा, पार्षद शिवकुमार शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, सत्यनारायण ने विचार व्यक्त किये। संचालन राकेश शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ