पान्ना देवी दूगड़ के निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि
सरदारशहर। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा आज सुबह सरदारशहर पहुंचे और बजरंग लाल प्रमोद कुमार दूगड़ की माता पान्ना देवी पत्नी स्वर्गीय ख्यालीराम दूगड़ के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पान्ना देवी दूगड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बजरंग लाल दूगड़, प्रमोद कुमार दूगड़, धीरज दूगड़, भानु प्रकाश दूगड़, शांतिलाल दूगड़, विनोद मालू, रवि नौलखा, मनोज श्यामसुखा, नीरज माटोलिया, दिनेश सोनी, राम जांगिड़, विमल गोलछा, ओमप्रकाश देरासरी,संजय भाटी,पवन नाई, रामअवतार नरवाल सहित अनेक गणमान्य जनों ने स्वर्गीय दूगड़ के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि पाना देवी पत्नी स्वं ख्यालीराम का निधन 23 जनवरी को हुआ था। स्व पाना देवी धार्मिक, समाजसेवी, धैर्य शाली एवं संतोषी महिला थी जिन्होंने अपनी जीवन यात्रा धैर्य एवं संयम के साथ पूरी की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ