मुख्य बाजार में पानी निकासी की समस्या के समाधान में जुटी नगर पालिका, गंदे पानी को तीन भागों में बांटकर मुख्य गिनाणी तक पहुंचाने के प्रयास
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय आथुणा बाजार में वर्षों से चली आ रही पानी भराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु नगरपालिका द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। नगरपालिका द्वारा आथुणा बाजार में दिन रात प्रयास कर नए नाले का निर्माण करवाया जा रहा है।
पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी ने बताया कि जब से कांग्रेस का बोर्ड बना है, तब से विधायक भंवरलाल शर्मा व युवा नेता अनिल शर्मा के निर्देशन में पानी भराव की समस्या का समाधान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पहले मुख्य गिनाणी तक नये नाले निर्माण करवाया। अब जो गंदा पानी आथूणा बाजार में इकट्ठा होता है उसको तीन भागों में बांट कर मुख्य गिनाणी तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में पानी भराव की समस्या से व्यापारियों को राहत मिल सके। पानी भराव की मुख्य समस्या आथुणा बाजार, सब्जी मंडी, शिव मार्केट आदि जगहों पर ज्यादा है जिसका शीघ्र समाधान होने की संभावना है। आपको बता दें नाला निर्माण सहित शहर में हो रहे अन्य विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष चौधरी खुद रोजाना मॉनिटरिंग कर कर्मचारियों को दिशा निर्देशित कर रहे हैं ताकि हो रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ