Type Here to Get Search Results !

जनगणना कार्य में जुटे प्रगणक, चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य प्रगति पर




चूरू, । प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले के सभी 21 चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं तथा समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भी प्रगणकों ने घर— घर संपर्क कर मकान गणना से संबंधित जानकारी जुटाई।  
जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं नियमित समीक्षा के तहत जनगणना कार्य का उपखंड व चार्ज अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों में चार्जवार प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना दलों को सही, सटीक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ