Type Here to Get Search Results !

75 वर्षीय महिला मरीज की ERCP से सफल सर्जरी, ढूकिया हॉस्पिटल में मिला नया जीवन



 झुंझुनूं(चंद्रकांत बंका) 75 वर्षीय अफरोज बानो को तेज बुखार, उल्टियां और पीलिया की शिकायत के बाद ढूकिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच एवं सोनोग्राफी के दौरान पता चला कि मरीज की पित्त की थैली (Gall Bladder) एवं पित्त की नली (Bile Duct) में पथरी मौजूद है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।


मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए ढूकिया हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. नवीन महला एवं उनकी टीम ने अत्याधुनिक ERCP (Endoscopic Retrograde Cholangiopancreatography) प्रक्रिया द्वारा सफल उपचार किया। सर्जरी के दौरान पित्त नली में फंसी पथरी को सुरक्षित रूप से निकाला गया तथा नली के सुचारू संचालन के लिए प्लास्टिक स्टेंट (तार) भी डाला गया।

डॉ. नवीन महला ने बताया कि पित्त नली में पथरी होने पर समय पर उपचार नहीं मिलने से संक्रमण, पीलिया एवं अन्य गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। आधुनिक ERCP तकनीक की सहायता से बिना बड़े ऑपरेशन के मरीज को राहत प्रदान की जा सकती है।

सफल उपचार के बाद अफरोज बानो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें राहत मिली। मरीज एवं उनके परिजनों ने उपचार एवं देखभाल के लिए ढूकिया हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

डॉ. नवीन महला ने कहा कि पित्त की थैली और नली से संबंधित रोगों का समय पर निदान एवं उपचार मरीज को गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है।

हॉस्पिटल निदेशक डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में न्यूरो विशेषज्ञ, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ (एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ERCP की जाँच), यूरोलॉजिस्ट, आर्थो, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, सोनोलॉजिस्ट, एमडी फिजिशियन सहित उपरोक्त सभी सुविधा ECHS, ESIC, RGHS एवं माँ योजना के अंतर्गत कैशलेश उपलब्ध है, जिससे आमजन को उच्च स्तरीय उपचार सुलभ और किफायती रूप में मिल रहा है। साथ ही इन हाउस 32 स्लाइस CT SCAN एवं एडवांस कलर डॉपलर सोनोग्राफी सुविधाएं उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ