Type Here to Get Search Results !

चूरू चौपाटी में 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होंगे राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी


 
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में भागीदारी हेतु आमजन से की अपील

चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश के माध्यम से जिलेवासियों से राजसखी मेले व ओडीओपी प्रदर्शनी में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।  
उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन, राजीविका व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राजसखी मेला एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक जिला मुख्यालय पर चूरू चौपाटी में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आई हुई महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं होम डेकोर से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पादों  एवं फ़ूड कोर्ट लजीज व्यंजनों की 80 से अधिक स्टाल्स की प्रदर्शनी एवं बिक्री लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 19 से 21 मार्च को चूरू महोत्सव -2026 का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने चूरू जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भागीदारी की प्रदर्शनी का अवलोकन करें और यहां उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। यह सहयोग हमारी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ