चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग व आयोजना विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि जन आधार में संशोधन, नए जन आधार बनाने और जन आधार डिलीट के प्रकरणों का पूर्ण सतर्कता से निस्तारण करें। सांख्यिकी अधिकारी ऐसे प्रकरणों में आवेदकों के दस्तावेजों की समुचित जांच करें और पोर्टल आदि पर पूर्ण एंट्री करें। उन्होंने कहा कि जन्म–मृत्यु पंजीकरण तथा जनाधार से संबंधित लंबित प्रकरणों (पेंडेंसी) को समुचित मॉनीटरिंग एवं नियमित फॉलो— अप के माध्यम से शीघ्र समाप्त करें। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जिले के जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण डेटा अपडेट व शुद्ध होने चाहिए। आॅनलाइन एंट्री में किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए नियमित जांच की जाए।
सुराणा ने जनगणना — 2027 के तहत मास्टर ट्रेनर, प्रगणक, पर्यवेक्षक आदि की नियुक्ति सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गतिविधियों की समुचित तैयारी रहे। कार्मिकों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए और किसी प्रकार की अस्पष्टता की स्थिति में आपसी समन्वय से दूर करें।
जिला कलक्टर ने जन आधार, पहचान, जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन और संशोधन, मुख्यमंत्री ई- ग्राम परियोजना, जीवनांक, विभागीय प्रकाशन, कृषि सांख्यिकी, जनगणना, सीएमएमएस पोर्टल, वार्षिक सर्वेक्षण, संस्था आधार, पंच गौरव योजना सहित विभाग द्वारा संपादित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ राम गोपाल सेपट ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभागीय कार्यों एवं सर्वेक्षणों की वर्तमान प्रगति, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग से संबंधित जानकारी दी।
इस अवसर पर सीपीओ भागचंद खारिया सहित आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयोजना विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों का हो सफल क्रियान्वयन
इस दौरान जिला कलक्टर ने आयोजना विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर योजनाओं व कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत 03 संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्षय अर्जन पर संतोष जाहिर करते हुए शेष 03 संकेतकों में समयबद्ध तरीके से सम्पूर्णता हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में सम्मिलित सभी संकेतकों में मार्च माह में में शत-प्रतिशत सफलता अर्जित कर ब्लॉक को आशान्वित से प्रेरणादाई बनाने की दिशा में कार्य करें और इस हेतु सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर वार्षिक लक्ष्य हासिल करें।
उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम में सी श्रेणी में शामिल प्रधानमंत्री आवास और राजीविका के रिवोल्विंग फंड में सुधार कर जिले की रैंक सुधारने, गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत सभी कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने व चूरू ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने, फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति में समुचित मॉनीटरिंग करने, स्टेट लेवल इश्यू में राज्य स्तर से पत्राचार कर आगामी कार्यवाही करने और जिला गजेटियर में राज्य स्तर पर चाही गई सूचनाओं को भिजवाकर गजेटियर प्रकाशन से संबंधित कार्य शीघ्र पूरा करने, जीपीडीपी, प्रधानमंत्री धन— धान्य कृषि योजना, ई— फाईल, ई—डाक सहित विभागीय कार्यों के संबंध में के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।
मुख्य आयोजना अधिकारी भागचंद खारिया ने विभाग से संबंधित आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम, सम्पूर्णता अभियान 2.0, बीस सूत्री कार्यक्रम, गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना, फ्लैगशिप योजनाओं, जिले के राज्य स्तर पर लंबित मुद्दे, जिला गजेटियर प्रकाशन, जीपीडीपी, केपीआई नवाचार,, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई फाईल व कर्मयोगी पोर्टल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ