Type Here to Get Search Results !

घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर कार्रवाई, 15 सिलेंडर जब्त




चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शनिवार को रसद विभाग की संयुक्त टीम ने चूरू शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान संयुक्त दल ने 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रेस्टोरेंट की जांच की और 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि संयुक्त टीम ने शहर के धर्मस्तूप के पास बाबा रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार में ख्यालीराम अनु राम हलवाई, अनुपम कैटर्स, लालजी मिष्ठान भंडार सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपम कैटर्स व कन्हैयालाल प्रजापत के प्रतिष्ठानों से कुल 15 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। अन्य प्रतिष्ठानों पर व्यावसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग पाया गया।
उन्होंने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों से समझाइश करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच और कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ