Type Here to Get Search Results !

नागरिक सेवाओं की हो समयबद्ध आपूर्ति, नगरीय व्यवस्थाएं रहें मुस्तैद : सुराणा

 


 
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने नगरनिकाय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, कहा- 15 अप्रैल से पहले सुनिश्चित करें नालों की सफाई

चूरू, । जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में नगरनिकाय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर विस्तृत चर्चा की और समुचित निर्देश दिए।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जिले के सभी शहरी निकायों में नगरीय व्यवस्थाएं मुस्तैद रहें और नागरिक सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय आमजन से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई और अन्य मूलभूत सेवाओं में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा सीवरेज, ड्रेनेज, रास्ते पर कचरा व निर्माण कार्य, पानी भराव, स्ट्रीट लाइट आदि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से आगामी गर्मी और मानसून को ध्यान में रखते हुए शहरों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय 15 अप्रैल से पहले नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करें, ताकि बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन व डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के साथ शहरों में साफ-सफाई सुदृढ़ रखने, आवश्यक टेंडर करने, मानसून के दौरान आवश्यक सेवाओं का प्रबंधन करने सहित नगरीय सेवाओं के संबंध में चर्चा कर आवयक निर्देश दिए।

इस अवसर पर मौजूद सभी नगर निकाय अधिकारियों ने अपने नगरीय क्षेत्रों में व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इस दौरान चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सरदारशहर आयुक्त मघराज डूडी, भवानीशंकर व्यास, सहदेवदान चारण, अजयप्रताप सिंह सहित नगर निकाय अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ