चूरूः स्थानीय प्रतिभा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में एकादशी पर्व पर शुक्रवार को शंकर लाल, शांति देवी महनसरिया की स्मृति में आयोजित श्याम महोत्सव में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पत्नी सुलोचना देवी व मंदिर पुजारी संतोष भुढ़ाढ़रा ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान महनसरिया ने भानीनाथ आश्रम के संत विद्यानाथ महाराज, ध्याननाथ महाराज का माला व दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया। भजन संध्या में संत विद्यानाथ महाराज ने गजानंद सरकार पधारो कीर्तन की सब तैयारी है, लाया मां थारी चुनरी करियो थे स्वीकार, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है। भजन गायकर महेश चोटिया ने रटो पार्वती के भरतार करेंगे बेड़ा पार आदि भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर रमेश महनसरिया, पवन महनसरिया, दिलीप, ताराचंद महनसरिया, कालू महर्षि, योगेश गौड, महेंद्र चौबे, बालकिशन राजगढ़िया, विमल जोशी, संतोष महनसरिया, बजरंग महनसरिया, संजय बजाज, श्रीराम पिपलवा, दिनेश एडवोकेट आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई। पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नवहाल ने किया।
श्याम मन्दिर में भजन संध्या में उमड़ा जैन सैलाब
2/28/2026 07:12:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ