चूरूः पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में चल रहा वार्षिकोत्सव नक्षत्र 2026 कार्यक्रम के छठे दिन प्रथम चरण के पुरस्कार समारोह में विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता व उप विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेश मोहन पुकार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ खेलों में भाग लेना चाहिए, जिससे विद्यार्थी का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। इस अवसर पर क्रिकेट, टेनिस, टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, शतरंज, कब्बड्डी, बॉलीवाल आदि खेलों में विजेता, उप विजेताओं व राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी आदि लोक गीतों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डीबी अस्पताल अधीक्षक दीपक चौधरी, उप प्राचार्य रमाकान्त वर्मा व डॉ. शशीधर शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
मेडिकल कॉलेज में विजेताओं को किया सम्मानित
2/28/2026 07:11:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ