चूरू, । रतननगर कस्बें में त्रिवेणी देवी सुरेका चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में युनिट एपीलेप्सी केयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के तहत पिछले 31 वर्षों से प्रतिमाह के पहले मंगलवार को लगने वाला निशुल्क मिर्गी निदान शिविर में 625 मरीजों के इलाज कर पूरे माह की दवाई निशुल्क वितरित की गई। शिविर में मुख्य न्यूरोफिजिशियन डॉ. आरके सुरेका ने विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर मिर्गी रोगियों और उनके अभिभावकों को संकल्प दिलाया कि हम सभी को दौरा पड़ने पर क्या करना चाहिये-सिखायेंगे। हम सभी मिर्गी रोग से जुडी सभी भ्रांतिया दूर करेंगे। हम मिर्गी रोगियों के कुशलता, विश्वास एवं समाज में उचित स्थान के लिये काम करेंगे। विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर गांधी बाल विद्या मंदिर विद्यालय में 700 छात्र-छात्राओं और 50 अध्यापकों को मिर्गी रोग पर डॉ. सुरेका ने बच्चों को मिर्गी रोग के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। उन्होनें बताया कि मिर्गी रोगी को दौरा पड़ने पर रोगी को करवट दिलाकर लिटा दें और मुंह से झाग साफ कर दें। मरीज के आस पास से चोट लगने वाली चीजें हटा दें। हम सभी को मिलकर मिर्गी रोग पर फैली भ्रांतियों को दूर करना होगा। उन्होंने यह भी बतया कि हम सभी को मिर्गी रोगी को समाज मे उचित स्थान दिलाने के काम करना होगा जिससे मिर्गी रोगी में विश्वास पैदा हो जिससे वह अपना काम व जीवन यापन कुशलता पूर्वक कर सकें। शिविर में प्रकाश सुरेका, डॉ. रोहित सुरेका, डॉ. रक्षित सुरेका, डॉ. जयसिंह, डॉ. अभिनव सरीन, डॉ. एफएच गौरी, ताजू खान आदि ने सहयोग दिया।
शिविर में मिर्गी रोगियों व अभिभावकों को दिलाया संकल्प
2/03/2026 06:44:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ