चूरू, । श्रीराम मंदिर में श्रीश्याम एकादशी भक्त मंडल राम मन्दिर की ओर से सोमवार को श्याम कृपा महोत्सव पर आयोजित भजन कीर्तन संध्या में गायक कलाकारों ने श्रीश्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत जलाकर किया। मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने श्रीश्याम बाबा का फुलों से अलौकिक शृंगार कर बाबा का दरबार सजाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीश्याम बाबा पर ईत्र व पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीश्याम बाबा को रिझाया। समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि बाबा श्याम का भव्य भजन कीर्तन में सूरतगढ़ की वैष्णवी जन्वेजा, कोलकाता के रवि बेरीवाल और जयपुर के आयुष सोमानी ने श्रीश्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देकर। कार्यक्रम में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान कलाकारों फूलों की होली की प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कीर्तन में महिलाएं व पुरूषों ने श्रीश्याम बाबा के भजनों का श्रावण किया।
श्रीश्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
2/03/2026 06:45:00 pm
0

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ