Type Here to Get Search Results !

स्व. दुर्गादत्त जी सांखला स्मृति सेवा शिविर सम्पन्नरू 54 रोगियों की हुई ओपीडी



चयनित मरीजों का शंकरा हॉस्पिटल में होगा निःशुल्क ऑपरेशन
चूरू, । स्वर्गीय श्री दुर्गादत्त जी सांखला की पुण्य स्मृति में लायन राकेश सैनी एवम मुकेश सैनी के सौजन्य से आयोजित विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन हुआ। लायंस क्लब चूरू के सहयोग से आयोजित इस शिविर में शंकरा हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में कुल 54 रोगियों की ओपीडी की गई। शंकरा हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ डॉ. सुहानी पचौरी ने मरीजों की गहन जांच की, जिसके उपरांत जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी चयनित रोगियों का ऑपरेशन एवं उपचार जयपुर स्थित शंकरा हॉस्पिटल में किया जाएगा। शिविर प्रभारी सुनील रंजन टकणेत ने शिविर की सफलता के लिए हॉस्पिटल स्टाफ एवम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है और यह शिविर इसी भावना का प्रतीक है। शिविर के दानदाता लायन राकेश सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूज्य दादाजी स्व. श्री दुर्गादत्त जी सांखला की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य उनके परोपकारी विचारों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम है। शिविर के दौरान पिछले शिविर में ऑपरेशन हुए लाभार्थियों की जांच कर उन्हें नजर के चश्में वितरित किये गए। इस सफल आयोजन में लायंस क्लब चूरू के सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं, जिनमें लायन शैलेन्द्र माथुर, लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, रामचंद्र राजोतिया, विनोद शर्मा, जॉन चौयरमेन चंद्रप्रकाश खत्री, सचिव संजीव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ताराचन्द प्रजापत, आबिद खान, विजय इसरानी, राकेश सैनी, महेंद्र धानुका, रामचन्द्र निराणीया, संजय मित्तल, महेश हारीत, कमल जांगिड़ आदि शामिल थे। इसके साथ ही, शंकरा हॉस्पिटल की टीम से करणसिंह और अन्य हॉस्पिटल स्टाफ ने भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ