Type Here to Get Search Results !

पांच दिवसीय फाग महोत्सव लोक नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ



बीदासर (निस) कस्बे के दडीबा करणी माता मन्दिर के पास शुक्रवार की रात्रि में गींदड़ चौक में पांच दिवसीय फाग महोत्सव लोक नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व खनिज मंत्री खेमाराम मेघवाल व बीदासर के निर्वतमान पालिका अध्यक्ष सीताराम भोभरिया ने किया। समिति के अध्यक्ष राम अवतार मारोठिया ने बताया कि गिंदड़ केवल एक लोकनृत्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामूहिक उत्साह का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से हमारे कस्बे के युवा और बुजुर्ग मिलकर इस अनमोल धरोहर को सहेजते आ रहे हैं। उनकी लग्न, तपस्या और प्रेम से यह परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है जितनी वर्षों पहले थी। जब नगाड़े की डंके पर गिंदड़ की गेड़ बनती है, तो पूरा दडीबा ही नहीं आस पास के क्षेत्रों में मानो रंगों और आनंद में डूब जाता है। आसपास के गांवों और क्षेत्रों से लोग इस अद्भुत लोकछटा को देखने आते हैं। यह नृत्य हमारे लोक जीवन की आत्मा है, जो पीढ़ियों को एक सूत्र में बांधता है। अध्यक्ष मारोठिया ने बताया कि 5 दिवसीय कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले खिलाड़ियों को शानदार पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष भंवर लाल मारोठिया, भंवर सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में गिंदड़ नृत्य करने वाले कलाकार व दर्शक उपस्थित थे।
वही कस्बे के गांधी चैक में नगर पालिका व जन सहयोग से होने वाली तीन दिवसीय गिंदड़ नृत्य का शुभारंभ रविवार की रात्रि से होगा। गिंदड़ समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिंदड़ नृत्य में अद्भुत वेषभुषा व लोक नृत्य गिंदड़ की शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ