ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की जरूरतमंदों को कंबल वितरित
Dainik Hamara Gagan News2/03/2026 06:46:00 pm0
चूरू, । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी बाल विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में लक्ष्मी देवी सुन्दर देवी पारख चौरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता के अन्तर्गत बसंत पारख कोलकाता के सौजन्य से विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. सूरजमल सुराणा, स्नेहलता सुराणा व मधु बैद, सचिव आनंद बालाण, विद्यालय कार्यकारिणी समिति सदस्य अजय शर्मा एवं प्रभुसिंह गौड़ आदि ने जरूरतमंदों को 100 कंबल वितरित किए। विद्यालय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. सूरजमल सुराणा ने सर्दी के मौसम एवं शीत लहर के प्रभाव में गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना उनके लिए राहत प्रदान करने वाला बताया। विद्यालय संचालक ट्रस्ट के पूर्व मुख्य न्यासी एवं वर्तमान मुख्य न्यासी बसंत पारख ने बताया कि सामाजिक सरोकार एवं विद्यालय विकास से जुड़े कार्यों में उनका योगदान किसी से छुपा नहीं है सचिव आनंद बालाण तथा हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जांगिड ने बताया कि ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राठौड़ ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में तथा हाड़ कंपाने वाली शीत लहर से जहां आमजन का जीवन अत्यधिक प्रभावित है, वहीं गरीब एवं जरूरतमंद का सबसे बडा सहारा कंबल है। इस अवसर पर लेखाकार सुरेश शर्मा, विजय शर्मा, डॉ. लखेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा, भवानी सिंह एवं रामचंद्र सैनी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ