Type Here to Get Search Results !

तू ही राम है, तू रहीम है, तू करीम कृष्ण खुदा हुआ...




जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद, नव मतदाताओं का किया सम्मान, मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

चूरू, 30 जनवरी। शहीद दिवस पर शुक्रवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन ने पुराने कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सूत की माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रामधुनी का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया।

इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हमारे आचरण, प्रशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए मार्गदर्शक हैं। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और नैतिकता के माध्यम से विश्व को नई दिशा दी। आज के समय में उनके विचार सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए और भी प्रासंगिक हैं।

उपस्थित सभी ने मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस दौरान गायक राजेंद्र चौबे, लक्ष्मी शर्मा, नीना भारती, प्रभुदयाल सैनी ने ‘तू ही राम है, तू रहीम है...’, ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए...’ सहित महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।
 
इस मौके पर सीडीईओ संतोष महर्षि, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, तहसीलदार अशोक गोरा, डॉ हेमंत मंगल, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, दुलाराम सहारण, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, नेमीचंद जांगिड़, विकास मील, नीरज जांगिड़, एसीबीईओ सूर्यकांत चोटिया, स्काउट सीओ महिपाल सिंह, अशोक, सूर्यकांत चोटिया, मनीष राठौड़ सहित अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी व कॉलेज के छात्रा-छात्राएं मौजूद रहे।

नव मतदाताओं का किया सम्मान, मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना
 
इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने माय भारत वॉलिटियर के द्वारा 'माय भारत, माय वोट' थीम पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नव मतदाताओं का सम्मान किया।
उन्होंने उपस्थितों को सभी निर्वाचनों में आवश्यक रूप से मतदान कर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ