Type Here to Get Search Results !

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर संचालित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल की प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा




चूरू, 30 जनवरी। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिला मुख्यालय पर संचालित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल की प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए टाउन हॉल का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग हो। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी व सदस्य अपनी भागीदारी निभाएं और टाउन हॉल में बेहतरीन प्रबंधन व जनोपयोगी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों।

इस दौरान टाउन हॉल के मुख्य ट्रस्टी राजीव गोयनका ने भी टाउन हॉल के प्रबंधन, सदस्यों के  मनोनयन, सहयोग के संबंध में विचार रखे।  

बैठक में टाउन हॉल के सुव्यवस्थित संचालन, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के साथ बैठक में समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, चूरू एसडीएम सुनील कुमार, सानिवि एसई पंकज यादव, सीपीओ भागचंद खारिया, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल भास्कर, नंदकिशोर मोजासिया, नारायण बेनीवाल, एक्सईएन ऋतिक, हिमांशु सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ