चूरू 30जनवरी। चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और प्रेम का प्रतीक था। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम में अपने अद्वितीय योगदान से दुनिया को अहिंसा और सत्याग्रह की शक्ति दिखाई। पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि गाधी जी का सपना था कि एक समतामूलक और न्यायसंगत समाज, जहां सभी धर्मो, जातियों और वर्गो के लोग समानता और भाईचारा के साथ रहें। उन्होने कहा कि गांधी जी के विचार और आदर्श आज भी जीवित है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण बालाण, रतनलाल जांगिड, विनय कुमार एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अभाव अभियोग रामेश्वर नायक, असलम खां मोयल, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ सचिव श्रवण बसेर, विनोद खटीक, राधेश्याम बुंटिया, चन्दनमल मेघवाल, सिराज खां जोईया, रामचन्द्र सुण्डा, राजीव बहड, निरज शर्मा, राजेश फौजी, सुशील स्वामी, किशानाराम बाबल, विमल शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, अनिस पार्षद, इस्माईल भाटी, समीउल्लाह गौरी, सुर्यप्रकाश वर्मा, वसीम खोखर, ईमरान मलनस आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।

.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ