Type Here to Get Search Results !

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर 08 मार्च को प्रस्तावित ईएसएम रैली की तैयारियों का लिया जायजा




चूरू, 30 जनवरी। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर खेल स्टेडियम में 08 मार्च को प्रस्तावित ईएसएम रैली की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।  
 
जिला कलक्टर ने रैली के सफल आयोजन के लिए मंच व्यवस्था, पेयजल, छाया, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सानिवि, पीएचईडी, खेल व सैन्य अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सानिवि एसई पंकज यादव, कर्नल संदीप पानीग्राही, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, लेफ्टिनेंट कर्नल ए रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ