Type Here to Get Search Results !

हेलिकॉप्टर के जमाने में बैलगाड़ी लेकर ससुराल पहुंचा दूल्हा, चौंक गई दुल्हनिया

Bhilwara News: आधुनिकता के इस दौर में शादी समारोहों को खास बनाने के लिए युवा पीढ़ी कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. अब दूल्हे कार से नहीं बल्कि हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेने के जा रहे हैं. राजस्थान में इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं. लेकिन भीलवाड़ा में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने बैलगाड़ी लेकर ससुराल पहुंचा. वह अकेला ही बैलगाड़ी पर सवार नहीं था बल्कि पूरी बारात पांच बैलगाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंची. यह बात दीगर है कि वह दुल्हन को कार में ले गया. रिपोर्ट- राहुल कौशिक.

https://ift.tt/yJHOd9P from राजस्थान News in Hindi, राजस्थान Latest News, राजस्थान News https://ift.tt/0w3bJfj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ