Type Here to Get Search Results !

युवा मतदाताओं को मतदान व पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई



बीदासर (महेश भोभरिया) युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र चूरू के तत्वाधान में नया मोड़ युवा मंडल,बीदासर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,पारेवा में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन अभियान का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य और बीएलओ विनोद  कुमार के निर्देशन में नया मोड़ युवा मंडल के स्वयंसेवक हर्ष सोनी व गरिमा बोथरा ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से आयोजन करवाया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रथम राजू,सुमन, नानी ग्रुप व दूसरा स्थान कांता,मनीषा,सरिता ग्रुप ने प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया व विद्यालयों के अध्यापकों व अतिथियों का माला पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीएलओ विनोद कुमार ने बताया की लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सभी को मतदान करने की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके लाल स्वामी,कन्हैयालाल  ने मतदान के बारे में लोगों को जागरूक किया व अधिक मतदान करने की अपील की। इस मौके पर हनुमान मल ,हेमराज , मनरूप , सुरेश,  मंगलाराम,राजकुमार , राजेश  व नरेगा में कार्य करने वाली कई महिलाएं भी इसमें उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन  सुश्री गरिमा बोथरा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ