Type Here to Get Search Results !

जन सहयोग से गांव गांव घर घर वृक्षा रोपण



पर्यावरण जन चेतना यात्रा को लेकर हुई बैठक,

शारदा बाल निकेतन विद्यालय में हुआ कार्यक्रम आयोजित, 

नावां सिटी (मनोज गंगवाल) उपखंड मुख्यालय स्थित शारदा बाल निकेतन विद्यालय में बुधवार को पर्यावरण जन चेतना यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख हरदयाल गौड़ ने बैठक को संबोधित किया एवम बताया कि नावां तहसील में जन सहयोग से  गांव गांव में ,घर घर वृक्षा रोपण किया जाएगा तथा सम्पूर्ण जोधपुर प्रांत में 21 लाख पेड़ लगाए जाएंगे 
पर्यावरण चेतना केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं,पर्यावरण विषय हिंदू जनमानस के जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत तक अभीन अंग रहा है ,जन मानस में इसी चेतना को जगाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण जन चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे वृक्ष लगाने के साथ साथ पेड़ का हमारी सृष्ठि में क्या महत्व है ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बार बार चिंता जताई जा रही है इन सबको ध्यान में रख कर हमे आज काम करने की जरूरत है आने वाले दिनों में नावां में जन जागरूकता रैली , संघोष्टियो, डॉक्यूमेंटी प्रदर्शन ,भजन संध्या, सामुखिक वृक्षा रोपण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, बैठक में नावां तहसील के यात्रा संयोजक गोपाल शर्मा, सह संयोजक सत्यनारायण लढ़ा, हरी ओम  शर्मा,श्रीराम माली, सर्वेश्वर शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमावत,गणपत  माली, सुरेश गौड, नरेंद्र देव टेलर, लादूराम कुमावत, लुकमान शाह, मोहन नागा, महेंद्र कुमावत, नरेंद्र मलिंदा, मुकेश कुमावत, अजय मोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ