आरपीएस अधिकारी मानाराम गर्ग सहित कईयों ने किया रक्तदान
पार्षद शाहीन अंसारी, आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
जोधपुर। बाड़मेर जिले के होनहार युवक घनश्याम गर्ग ने गुरुवार को अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। बॉम्बे मोटर स्थित जी एस हॉस्टल में उन्होंने एसीपी आरपीएस अधिकारी माना राम गर्ग, पार्षद शाहीन अंसारी, इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संस्था के जोधपुर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान, समाज सेवी आदर्श शर्मा सहित कई अन्य हस्तियों एवं दोस्तों को बुलाकर पहले सम्मानित किया। फिर केक काटा उसके बाद रक्तदान शिविर लगाकर एक अच्छा संदेश दिया है। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
घनश्याम गर्ग एक हुनरमंद इंसान
रक्तदान शिविर में आए आरपीएस अधिकारी मानाराम गर्ग ने कहा कि बाड़मेर जिले का यह घनश्याम एक हुनरमंद इंसान है। वह जोधपुर शहर के अंदर बाड़मेर, बालोतरा जैसे ग्रामीण इलाकों के गरीब एवं अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी समाजों के लिए हॉस्टल चलाकर शिक्षा का उजियारा फैला रहा है। जो काबिले तारीफ़ है। वहीं वार्ड 12 उत्तर से पार्षद शाहीन अंसारी एवं रफीक अंसारी ने घनश्याम गर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि यह बालक बहुत ही गंभीर एवं होनहार है।
रक्तदान करने वालों को मिला मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र
घनश्याम गर्ग एवं टीम की ओर से रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी मेहमानों को टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज के ठेकेदार भोजाराम गर्ग, अशोक गर्ग, मूलाराम गर्ग, गोमाराम गर्ग की पूरी टीम की ओर से माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में आए पत्रकार मनोहर सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ