Type Here to Get Search Results !

सन्तो के सानिध्य से होता है मानव जीवन का कल्याण:- बांठिया



ठाकुरजी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

बालोतरा।( नरपत माली) समीपवर्ती चांदेसरा में ठाकुर जी मंदिर का 6 वा वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
आयोजन समिति के सरपंच प्रतिनिधि धनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 6 वार्षिकोत्सव आसोतरा ब्रह्मा धाम गादीपति गुरुदेव तुलसाराम महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किए गए।उन्होंने ने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर भक्ति सध्या,महाआरती सहित अनेको धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।उन्होंने ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया सहित क्षेत्र के अनेको जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।बांठिया मंदिर में देव दर्शन कर पूजा अर्चना करके क्षेत्र में अमन चैन व आपसी भाईचारे की कामना की।बांठिया ने तुलसाराम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।बाठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक जीव का भाव भगवान भी नहीं है, तब तक उसके जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। मानव जीवन का कल्याण संतों के सानिध्य में ही होता है। संत अपने जीवन को अग्नि में तपाकर जीव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा अपना सर्वस्व त्यागकर भगवान के नजदीक जाने का रास्ता दिखाते है।इस दौरान भीकसिंह,छगनसिंह, शेर सिंह, गोरधनसिंह, भवानी सिंह, गोविंद सहित अनेको श्रद्धालुओं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ