*शिविर में हुआ 85 यूनिट रक्तदान*
जोधपुर , 25 जून । जोधपुर के पावटा सी.रोड स्थित आर्य समाज व्यायाम शाला में श्री सेन समाज हेल्पिंग हैंडस् सोसायटी और सर्व एवम इम्प्रूव संस्थान के तत्वावधान में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
साथ हीइस शिविर में एम्स जोधपुर की टीम द्वारा थैलेसीमिया स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश पंवार ने बताया की थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का जीवन बचाने और इस रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इस वृहद शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पशुधन आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी कहा कि थैलीसीमिया एक असाध्य और कष्टकारक रोग है हीमोग्लोबिन निर्माण के कार्य में गड़बड़ी होने के कारण इस रोग से पीड़ित लोगों को बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है। देशभर में हर वर्ष सात से दस हजार बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित पैदा होते हैं। यह रोग न केवल रोगी के लिए कष्टदायक होता है बल्कि सम्पूर्ण परिवार के लिए कष्टों का सिलसिला लिए रहता है।
शिविर प्रभारी दिलीप चौहान व सुरेंद्र सैन ने बताया कि भीषण गर्मी के बाद भी शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने लिए पहुंचे। लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह के चलते शिविर परिसर में भीड़ लगी रही। शाम करीब 5 तक भी रक्तदान जारी रहा।शिविर में 85 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।
समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिलीप कच्छावाह ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।
सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश पंवार ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।
शिविर में महिलाओं सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया
इस अवसर पर विधायक मनीषा पंवार , महापौर कुंती देवड़ा , कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी , भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सैन , राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल , नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चौहान , एडवोकेट मुकेश दवे , मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जोहरी , पार्षद रामचंद्र सैन , बालकिशन चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया
समारोह का संचालन विवेक भाटी व नरेंद्र सैन ने किया । अंत मे मारू सैन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन ने रक्तदाताओं सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ