Type Here to Get Search Results !

कार्यक्रम के तहत किया कार्यकर्ताओ से वर्चुअल संवाद

 


चूरू।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत‘‘ कार्यक्रम के तहत किया कार्यकर्ताओ से वर्चुअल संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत‘‘ कार्यक्रम के तहत देश के सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को वर्चुअली संबोधित किया। 
  संबोधित करते हुऐ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाला समय देश के लिए महत्वपूर्ण है कई शक्तियां देश को विकसित होता नही देख सकती अतः भाजपा कार्यकर्ताओ का यह दायित्व है कि वे रातदिन जुटकर देश के विकास में अपना योगदान दे एवम आने वाले चुनावो में पुनः भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए आमजनता में जाकर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नितियों की जानकारी दे। 
  उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता लगातार प्रयास कर अपने बूथ को मजबूत करे क्योंकि यह सर्वविदित है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता और भाजपा की यह रीति नीति है कि वे लगातार आमजनता के बीच में रहकर सेवा कार्य करते है उन्होने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत एवम् परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा की पूर्ण बहूमत की सरकार देश में सेवा कर रही है और देश का मान सम्मान लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनो हुए अपने अमेरिका के दौरे की चर्चा करते हुऐ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था अमेरिका भी भारत की ओर उम्मीद भरी दृष्टि से देख रहा है।
   उन्होने कहा कि देश में आज चारो और विकास दिखाई देता है इसके पिछे भारत के 140 करोड़ लोगो का प्रयास है। उन्होने सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मुल मंत्र के साथ आम जनता की सेवा करने की विचारधारा पर जोर दिया। 
   इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, पदमसिंह राठौड़, अनवर थीम, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मण्डल महामंत्री राजेश माटोलिया, प्रकाश नायक अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, ओम इन्दोरिया, जिला मिडिया संयोजक रवि दाधीच, सहसंयोजक नीरज जांगिड़, लोकेश सैनी, नोमान खान, विनोद राठी, दिनेश लाटा, सत्यनारायण सोनी, रचना कोठारी, पार्षद राकेश थालोड़, नीरजंन सैन, महावीर सैन, अरूण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
                                                                   
                                                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ