मरीजों को किए फल वितरित,
गायों को हरा चारा व गुड खिलाया और किया पौधारोपण,
नावा सिटी (मनोज गंगवाल) उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिको ने नावा विधायक व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम आयोजित किया l नावा विधानसभा सेवादल के अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि नावा विधायक व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का जन्मदिन पगल्या वाले बाबा धाम मंदिर परिसर में मनाया गया l जिसमें मरीजों को फल वितरित कर गायों को गुड व हरा चारा खिलाया और पौधारोपण किया गया l इस दौरान मंदिर पुजारी रामेश्वर लाल दुबलदिया से केक कटवा कर जन्मदिवस प्रोग्राम की शुरुआत की गई l फिर मंदिर परिसर में लकवा ग्रस्त मरीजों को फल वितरित किए गए l उसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया व गायों को गुड व हरा चारा खिलाया गया l इस दौरान रामेश्वर लाल दुबलदिया, भोमाराम कुमावत, सुनील कुमावत (युवा नेता कांग्रेस), कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष अशोक सैनी, शकील खान, केशव कुमावत, मोनू योगी, अनिल कुमावत, मनोज कुमावत, लादूराम कुमावत, राजू कुमावत, राकेश कुमावत आदि मौजूद रहे l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ