Type Here to Get Search Results !

सोशल मीडिया की कार्यशाला आयोजित



बालोतरा (नरपत माली) भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा सोशल मीडिया की कार्यशाला स्थानीय रणुजा धाम में आयोजित हुई!भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता प्रदेश सोशल मिडिया संयोजक जोगेंद्र सिंह सिलोर व जिला सोशल मिडिया संयोजक महेंद्र लखारा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित युवा वर्ग क़ो सोशल मिडिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई!बैठक में जोगेंद्र सिँह सिलोर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से गांव ढाणी में बैठे आमजन तक देश दुनिया की खबर और सरकार की योजनाओं,गतिविधियों को पहुंचा सकते है!सोशल मिडिया के माध्यम से देश दुनिया की खबर हमें कुछ सेकेंड में मिल जाती है, मीडिया के माध्यम से हम अपनी मन की बात लिखकर लोगो तक पहुंचा सकते है! जिला संयोजक महेंद्र लखारा ने वाट्सप्प,फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम व सोशल मिडिया के जो भी माध्यम है उसके सदुपयोग के बारे में जानकारी दी!जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने शोशल मिडिया के साथ साथ प्रिंट मिडिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की!नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने युवाओं क़ो समय व मोबाईल का सदुपयोग करने क़ो लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए!इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कांतिलाल राजपुरोहित,गीता गोस्वामी विक्रम सिंह आसाडा भरत गर्ग,नवरत्न अग्रवाल, गुड़िया मेघवाल, देवेंद्र बोराणा,कमलेश ढेलडिया, किशोरसिंह और जिले से आए सोशल मिडिया के मंडल संयोजक और सह संयोजक उपस्थिति रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ