Type Here to Get Search Results !

घण्टेल को दुधवाखारा में शामिल करने के विरोध में कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 


चूरूः ग्राम पंचायत घण्टेल को दुधवाखारा उप तहसील में षामिल करने के विरोध में सोमवार को ग्राम पंचायत घण्टेल के सैकड़ों ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि नवल राठौड़ के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत घण्टेल को दुधवाखारा उप तहसील में षामिल किया गया है, जो सरासर गलत है। घण्टेल की दुधवाखारा से दूरी लगभग चालीस किलोमीटर है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं चूरू तहसील मुख्यालय से घण्टेल की दूरी मात्र आठ किलोमीटर है। सरपंच प्रतिनिधि नवल राठौड़ ने बताया कि घण्टेल ग्राम पंचायत को जल्द से जल्द  वापस चूरू तहसील में षामिल नहीं किया गया, तो सरपंच के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में अजीत मेघवाल, सुमन, विद्याधर, सीताराम, ओमप्रकाष, रामचन्द्र, सरपंच सरोज कंवर, करणी सिंह, विजेन्द्र सैनी, सुनील षर्मा, विकास षर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ