जयपुर । मदर्स डे के अवसर पर जयपुर की शक्ति विमेंस आर्गेनाइजेशन ने न्यूट्री फिजियो वेलनेस स्टूडियो के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य के लिए सेशन आयोजित किया जिसमें संस्था की महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया।
इस मौके पर न्यूट्री फिजियो की डॉक्टर स्वाति चौहान ने सदस्यों को हेल्थ रिलेटेड टिप्स दिए और हेल्दी डाइट से स्वास्थ्य कैसे बेहतर किया जाए ये बताया। इसके बाद कुछ गेम्स और फन ऐक्टिविटीज भी करवाई गई। कार्यक्रम में शक्ति की सोनाक्षी वशिष्ठ के साथ साथ चैताली सेनगुप्ता, अनुपमा अग्रवाल, निमिषा गुप्ता, सुष्मिता दास , सिल्की , शिखा , असिता , दीप्ति , श्रद्धा , किरण आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ