श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर निवासी सौरभ सिडाना ने एसएससी सीजीएल 2022 के फाइनल रिजल्ट में ऑल इंडिया स्तर पर 145 वीें रैंक प्राप्त की है तथा विदेश मंत्रालय में एस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद पर चयन हुआ है।
सौरभ सिडाना मुंबई में जीएसटी विभाग में टैक्स एस्सिटेंट के पद पर कार्यरत है। उल्लेखनीय है कि एसएससी सीजीएल 2022 के फाइनल रिजल्ट में 37 लाख लोगों ने आवेदन भरा था और 3 लाख 70 हजार ने एग्जाम दिया था। सौरभ सिडाना यूआईटी में सहायक अभियंता राकेश सिडाना के पुत्र है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ