Type Here to Get Search Results !

जगदंबा ग्रुप के सहयोग से भीमथल विद्यालय प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे

       


                                

धोरीमन्ना। पखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमथल में जगदंबा ग्रुप के सहयोग से संपूर्ण विद्यालय को सीसीटीवी कैमरो से युक्त किया गया।प्रधानाचार्य बिंजाराम सुथार ने बताया कि विद्यालय के संसाधनों के रख-रखाव एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीसीटीवी वर्तमान में बहुत जरूरी है।हमारे विद्यालय परिवार के छोटे से निवेदन पर हमारे जगदंबा ग्रुप के भामाशाहओं ने हमारे निवेदन को स्वीकार कर विद्यालय के संपूर्ण परीक्षेत्र को सीसीटीवी युक्त बनाने का कार्य पूर्ण किया।इस कार्य से विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।सीसीटीवी लगने से विद्यालय प्रांगण में अनुशासन कायम होगा एवं अवांछित गतिविधियों पर रोक लगेगी। सीसीटीवी लगने से विद्यालय परी क्षेत्र में संपूर्ण संसाधन सुरक्षित रहेंगे। जगदंबा ग्रुप द्वारा लंपी महामारी के दौरान गौ माता की सेवा में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और विद्यालय के आगामी भामाशाह घोषणा में दो इनवर्टर की व्यवस्था की गई है ताकि  गर्मी में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित ना हो।जगदंबा ग्रुप के भामाशाह हनुमानराम जांदू,प्रकाश जांदू,रमेश जांदू,मालाराम ढाका,लिखमाराम ढाका,केशाराम भण्डवाला, सुनील भण्डवाला,मुकेश मूढ,रमेश मूढ सुनील मूढ समस्त भामाशाहओं का विद्यालय परिवार की ओर से आभार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ