जोधपुर/ बालोतरा। 21 मई 2023 को होने वाली कुमावत समाज की महापंचायत के लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पचपदरा विधायक मदन प्रजापत को दिया निमंत्रण दिया।गौरतलब है कि 21 मई रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर में कुमावत समाज द्वारा विशाल महापंचायत का आयोजन हो रहा है जिसको लेकर सोमवार को कुमावत समाज के प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पटेल, ताराचंद सिरोहिया व सत्यनारायण गेदर ने पचपदरा विधायक मदन प्रजापत से उनके निवास बालोतरा में मुलाक़ात कर महापंचायत में आने का निमंत्रण दिया गया।सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान से कुमावत समाज के लोग जयपुर के विद्याधर नगर महापंचायत करेगा जिसमें समाज के उत्थान व राजनेतिक विश्लेषण सहित कई विषयों पर चर्चा होगी।इस महापंचायत को लेकर राजस्थान के सभी जिलों में कुमावत समाज के प्रतिनिधि मंडल अलग अलग जाकर समाज के लोगो से महापंचायत में आने का निमंत्रण दे रहे है इसी कड़ी में पाटोदी प्रधान प्रतिनिधि ममता जोगेंद्र को भी निमंत्रण दिया गया है।इस दौरान समाज के सुनील कुमावत, हजारीमल कुमावत सहित कई प्रबुद्धजन भी रहे साथ।


एक टिप्पणी भेजें
1 टिप्पणियाँ