Type Here to Get Search Results !

जोधपुर पहुंचने पर केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर, केन्द्रीय मंत्री शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का जोरदार स्वागत

 

जोधपुर भारत सरकार के कृषि  मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान जोधपुर पहुंचे।जोधपुर पहुँचने पर तौमर ने मीडिया से बात कर बताया कि आज बाड़मेर में किसान सम्मेलन है जहां कृषि मेले का भी आयोजन भी हो रहा है।जिसको लेकर हम सभी वहां कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे है।साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों  के हितों के प्रति प्रतिबंध है अनेक योजनाओं का सृजन उन्होंने किसानों व किसानी के हित में उन्होंने किया है।उसका प्रतिफल किसानों को मिल रहा है।आज बाड़मेर में प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।वही यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और भाजपा के दुपट्टे पहनाकर तीनों का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर महापौर वनिता सेठ ने अगवानी की। 

जोधपुर आगमन पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता तीनों केन्द्रीय मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया।उप महापौर किशन लड्ढा, जिला महामंत्री पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, शिवकुमार सोनी, नरेश सुराणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी

कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। इसके बाद तीनों केन्द्रीय मंत्री तिलवाड़ा मेले में शामिल होंगे के लिए सड़क मार्ग से बालोतरा व बाड़मेर के लिए रवाना हो गए। जोधपुर से बालोतरा तक मार्ग में अनेक स्थानों पर तीनों का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ