जोधपुर देवासी सरकारी कर्मचारी संघ जोधपुर के सोशल मीडिया प्रभारी रामचंद्र देवासी ने बताया कि 2 व 3 अप्रैल को जोधपुर वीर उगमाजी देवासी छात्रावास चौपासनी जोधपुर में प्रांत स्तरीय देवासी सरकारी कर्मचारियों का स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्नेह मिलन समारोह के आयोजक समिति के संरक्षक प्रोफ़ेसर डॉ. ओमप्रकाश की अध्यक्षता में निंबाराम आईआरएस द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा राजस्थान के 33 जिलों से पधारे लगभग 1500 देवासी सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में रामू राम देवासी RPSC सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने मंच से उपस्थित प्रांत के सभी देवासी सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि आप अपने परिवार और गांव स्तर पर शिक्षा के स्तर को बढ़ावे तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रतियोगी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें।समाज के शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान दें।समारोह में सभी देवासी कर्मचारियों का परिचय के साथ ही उनका जोधपुर की कोर कमेटी सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया।इस संगठन का उद्देश्य प्रांत स्तर पर देवासी सरकारी कर्मचारियों का एक मजबूत संगठन तैयार कर, उस संगठन के बैनर तले समाज में शैक्षणिक ,सामाजिकता का विकास करना तथा समाज में अनेक प्रकार से व्याप्त कुरीतियों की रोकथाम करना। जिससे समाज का मूल उद्देश्य केवल शिक्षा पर केंद्रित हो तथा समाज का व्यर्थ जो धन कुरीतियों के कारण खर्च हो रहा है उसको रोक कर जिला स्तर व संभाग स्तर पर छात्रावासों का निर्माण करवाना।कमजोर वर्ग के बालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।किसी सरकारी कर्मचारी कि किसी दुर्घटना वंश मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक संबल देना।इस तरह नाना प्रकार की सामाजिक योजनाओं के लिए कार्य करने हेतु स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया।ताकि प्रत्येक जिले का देवासी कर्मचारी पूरे राजस्थान वह भारत के कर्मचारियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर सके तथा एक दूसरे की सहायता तथा सामाजिक क्षेत्र में भी एक दूसरे का योगदान लिया जा सकता है इस प्रकार का प्रांत स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम देवासी समाज में प्रथम बार हो रहा है तथा आगामी वर्षों में भी जिला स्तरों पर प्रांत स्तरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ