MP Big News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में EOW के हत्थे चढ़े धन कुबेर प्रशांत सिंह परमार के दस्तावेज चौंकाने वाले राज खोल रहे हैं. प्रशांत की लाइफ स्टाइल जबरदस्त महंगी थी. वह विदेश घूमने का भी शौकीन है. उसके पास से मिले वीसा बताते हैं कि उसने एक महीना परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिताईं. ईओडब्ल्यू ने जब आरोपी के ग्वालियर स्थित दफ्तर को देखा तो पता चला कि वहां अकेले कांच का फर्नीचर ही 17 लाख रुपये का है. प्रशांत ने 2006 में 3500 रुपए महीने में संविदा शिक्षक की नौकरी शुरू की थी और महज 16 साल में 27 कॉलेजों का मालिक बन गया.
https://ift.tt/w0PyuAa from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/6HnaLvD
MP का धन कुबेर: 3500 की नौकरी करने वाला एक महीने घूमा अमेरिका, काली कमाई से किया ऐश
3/28/2022 01:46:00 pm
0
Tags

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ