Type Here to Get Search Results !

सभापति माफी मांगे, पट्टो के बारे में गलत जानकारी देने पर विरोध

 



चूरू में पिछले दिनों नगर परिषद सभापति के द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण को कथित रूप से दिए गए पट्टो के बारे में, गलत जानकारी देने के विरोध में आज, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रधान दीप चंद्र राहड़, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बोलते हुए पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि, सभापति झूठी बातों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि सभापति के द्वारा इन पट्टो के देने की बात करना, सरासर झूठ है, केवल मात्र 2 पट्टे जारी किए गए हैं, जिनकी राशि जमा करवा दी गई है। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा, यदि सभापति इन 6, 7 पट्टो की बात साबित कर दे, तो इन जमीनों को उनके नाम कर देंगे। उन्होंने सभापति पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सभापति के समय में नगर परिषद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है, भू माफियाओं द्वारा जगह जगह, सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने गायत्री मंदिर के पास स्थित भैरू जी के मंदिर के सामन,े शक्कर कुई, जो की ऐतिहासिक धरोहर ह,ै उसको भू माफियाओं  द्वारा खुर्द बुर्द करने का मामला उठाते हुए, कहा कि भाजपा इसके लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभापति के द्वारा, जो उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, व उनके ऊपर आरोप लगाया है, उसके लिए वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद की सभापति के द्वारा गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद सभापति गरीब लोगों के रोजगार के लिए दी गई थड़ियों को तोड़कर लोगों को बेरोजगार करने पर तुली हुई है। उन्होंने वर्तमान नगर परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि इन के शासनकाल में शहर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है प्रधान दीपचंद्र  राहड़ ने कहा आज चूरू शहर गंदगी के ढेर पर खड़ा  हुआ है चांदनी चौक सहित चूरू के सभी वार्ड गंदगी के अंबार में डूबे हुए हैं विधायक कोष से जो राशि जारी की गई है उसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है गरीब लोगों से पैसा वसूला जा रहा है थोड़ा सा निर्माण कार्य करने वाले गरीब लोगों को नगर परिषद के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने कहा कि जब से नगर परिषद मैं वर्तमान सभापति ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से ही चूरू के बुरे दिन शुरू हो गए हैं उन्होंने पिछले दिनों की घटना का स्मरण करते हुए कहा की आचार्य महाश्रमण जी जैसे सिद्ध संतो के द्वारा पिछले दिनों चूरू का प्रवास किया गया था उस समय उन्हें   भी नगर परिषद की हठधर्मिता की वजह से गन्दे पानी में चलना पड़ा था जो कि पूरे चूरू के लिए शर्मसार करने वाली घटना थी ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज शहर अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर परिषद ने अपना रवैया नहीं सुधारा  तो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने से नहीं हिचकिचाएगा । इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़ जिला आईटी सह संयोजक सुरेश मिश्रा शक्ति केंद्र संयोजक अरुण शर्मा प्रशांत टावरी मॉनिटरिंग टीम के सदस्य राजीव शर्मा जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ