कई ढाणियों को मिलेगी पेयजल से निजात
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली क्षेत्र के बाघोली-मणकसास सीमा पर जलदाय विभाग द्वारा नई लगाई गई ट्यूबवेल में पानी आने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई। ग्रामीणों ने बताया कि सीमा स्थित झीलावडा जोहड़ के पास पहले भी एक टयूबवैल जलदाय विभाग द्वारा लगाई गई थी लेकिन उसमें जलस्तर नीचे चले जाने से वह बंद हो गई थी। उसके बाद ग्रामीणों ने फिर प्रशासन गांवों के संग में नई ट्यूबवेल लगाने की मांग की गई थी। उसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बोरोवल मशीन लगाकर नई ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। देर रात्रि को 900 फीट खुदाई करने पर पानी आया। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई। ट्यूबवेल में पानी होने से दोनों गांवों की ढाणियों के लोगों को पानी से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ