यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 45 वीं रैंक की हांसिल
वर्तमान में मीणा दिल्ली मेट्रो में प्रबंधक के पद पर है कार्यरत
ग्रामीण अंचल की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित कर उनको आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए पथ प्रदर्शित करना मेरा भावी लक्ष्य.... आईईएस नरपत मीणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधपुरा के नरपत मीणा का आईईएस में चयन हुआ है। मीणा ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 45 वी रैंक हांसिल कर परिवार , गांव एवं जिले का नाम रोशन किया है। मीणा वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। नरपत सिंह के पिता का नाम कैलाश चंद मीणा एवं माता का नाम कौशल्या देवी है। नरपत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय जोधपुरा में हुई। उच्च शिक्षा विवेकानंद स्कूल नीमकाथाना में प्राप्त की। मीणा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर झारखंड से बीटेक किया। मीणा का इस पद पर चयन होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। मीणा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता परिवारजनों शिक्षकों मित्रों एवं रिश्तेदारों को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे दादा भोमाराम मीणा मेरे प्रेरणा स्रोत हैं जिनका प्यार हमेशा ही मेरे लिए सर्वोपरि रहा है। मैं मेरे गांव एवं समाज के सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे हमेशा मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरा भावी लक्ष्य ग्रामीण अंचल की युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित कर उनको आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए पथ प्रदर्शित करना है ताकि वो अपनी मंजिल प्राप्त कर सके। मीणा के इस पद पर चयन होने के बाद आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा, बसपा नेता राजेश मीणा नयाबास, पूर्व सरपंच राजेश मीणा जोधपुरा, दीपक मीणा बाघोली, गजेंद्र मीणा जोधपुरा, महिपाल मीणा, मनोज मीणा, नरेश फौजी नयाबास, संजू राजवाली युवा नेता, अध्यापक जगमाल मीणा बाघोली, बुधराम मीणा जोधपुरा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने मीणा को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ