सरदारशहर काका कॉलोनी के महेश सारण को मिलेगा 12 लाख रूपयों का सालाना पैकेज
जियो कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट मे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर में हुआ चयन
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
काका कॉलोनी में रहने वाले 23 साल के महेश कुमार सारण ने 2018 में जेईई एडवांस के कंपटीशन में आल इंडिया जनरल रैंक 5340 तथा ओबीसी कोटे में ऑल इंडिया रैंक 853 हासिल कर देश की नामचीन प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के मेकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश पाया था। महेश के पिता शिशराम सारण ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की भी तैयारी की और अभी जियो कंपनी में कैंपस प्लेसमेंट मे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में सालाना 12 लाख रुपए के पैकेज पर चयन हुआ है। चयन होने के बाद सारण को बधाई देने वालो में पूर्व सीआई रामजीलाल सारण, राजस्थान के मुख्य खेल अधिकारी विरेन्द्र पूनिया, विधायक कृष्णा पूनिया, गंगानगर के पूर्व सांसद शंकर पन्नू,बीडीओ संतकुमार मीणा,आरएलपी विधायक प्रत्याशी बलदेव सहारण व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग आदि ने शुभकामनाएं देकर सारण के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ